अमरकंटक में गीता परिवार जयपुर द्वारा सात दिवसीय गीता रथ महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन ।

0
IMG-20260412-WA0904

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में 6 से 12 अप्रैल 2026 तक गीता परिवार जयपुर द्वारा सात दिवसीय गीता रस महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । इसमें जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से 200 से अधिक श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किए ।
महोत्सव में साध्वी विदुषी मां शीला शर्मा द्वारा श्रीकृष्ण कथा वाचन , गीता पाठ , भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन हुआ जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा ।
इस दौरान मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भव्य चुनरी यात्रा निकालकर मां को समर्पित कर रामघाट में विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती की गई । आयोजन में आए हुए सभी श्रद्धालु सात दिवसीय भक्ति में लीन रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!