अवैध शराब और सट्टा पर मुंगेली पुलिस का शिकंजा, ताबड़तोड़ कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot_20260412_120230

मुंगेली। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अवैध शराब तस्करी, बिक्री और सट्टा कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में थाना लोरमी, थाना जरहागांव और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 10 अप्रैल को ग्राम महरपुर तिराहा में दबिश दी गई, जहां आरोपी अरविंद राजपूत उर्फ छोटू (30 वर्ष) को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 एल 2409 में अवैध रूप से 50 पाव देशी प्लेन शराब (लगभग 9 बल्क लीटर) का परिवहन करते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

वहीं, थाना जरहागांव क्षेत्र के ग्राम अमोरा में 8 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष प्रजापति (25 वर्ष) को कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से लगभग 40 से 50 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 4 हजार रुपये) जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इसी के साथ मुंगेली पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ भी सख्ती दिखाते हुए थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम गाड़ाटोला में दबिश देकर दो सटोरियों—दिनेश ध्रुव (40 वर्ष) एवं बोधन खुंटे (34 वर्ष)—को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सट्टा पट्टी, 2100 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक शोभा यादव, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!