नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता अभियान की रणनीति पर मंथन

0
IMG-20260412-WA0972

रायपुर। तोखन साहू ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते हुए जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस बैठक में विष्णु देव साई, मंत्रिगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिनियम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित विशेष संसद सत्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के संदर्भ में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय स्थापित करेगा और लोकतांत्रिक भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘जनादेश परब’ के अवसर पर वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है।

तोखन साहू ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि महिला सशक्तिकरण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!