अमरकंटक के चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में शिविर हुआ आयोजित

0
IMG-20260412-WA1047

निःशुल्क चिकित्सा में 117 मरीजों ने लिया लाभ

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में प्रत्येक रविवार की भांति इस सप्ताह भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया । इस जनकल्याणकारी पहल के अंतर्गत दूर-दराज से आए जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई ।

आश्रम प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रत्येक रविवार को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा शिविर आयोजित किया जाता है जिससे क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल जाता है । इस क्रम में आज रविवार 12-04-26 को आयोजित शिविर में कुल 117 मरीजों का पंजीयन किया गया जिन्हें चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया ।

शिविर में मरीजों की शुगर (मधुमेह) एवं ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की जांच भी निःशुल्क की गई जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी प्राप्त हो सकी । साथ ही श्री कल्याण सेवा आश्रम की ओर से सभी मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन की भी व्यवस्था बनाई गई जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को विशेष सुविधा प्राप्त हुई ।

इस अवसर पर अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख चिकित्सक एवं सहयोगी इस प्रकार रहे—
डॉ. सुभाष सिंह , डॉ. सुधीर धर , डॉ. शकुंतला लाहिड़ी , डॉ. एस. के. तिवारी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिये ।
वहीं फार्मासिस्ट आदर्श विश्वकर्मा द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया ।

दल में अन्य सहयोगीयों में राजेश कुमार तिवारी , सुखनंदन सिंह , श्रीमती ईश्वरी पेंद्राम , रामसनेही नापित , दीपक चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिविर को सफल बनाया ।

श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित यह सेवा कार्य क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है । स्थानीय नागरिकों ने इस प्रकार के नियमित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए आश्रम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!