भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस: युवा मोर्चा का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान सफल
सेतगंगा । भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘युवा संपर्क अभियान – गांव चलो, बस्ती चलो’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा एवं मंडल प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ठाकुर ने किया, जबकि कार्यालय सह प्रभारी गजेंद्र साहू की विशेष उपस्थिति रही। अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे और ग्राम बीजातराई, भूमियापारा व सेतगंगा में आवास हितग्राहियों से सीधे संपर्क स्थापित किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों एवं युवाओं ने योजनाओं से मिले लाभ पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया।
अभियान में शामिल युवाओं ने पूरे जोश, समर्पण और संगठनात्मक भावना के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हितेश जायसवाल, महामंत्री ऋतुराज, महामंत्री जय देवांगन, मीडिया प्रभारी सत्यम साहू सहित राजा ठाकुर, रूपेश गबेल, सुरेंद्र यादव, यशवंत यादव, अमित सिंह, अशोक कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


