कक्षा 5वीं-8वीं मूल्यांकन कार्य का आकस्मिक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर नाराजगी

0
IMG-20260412-WA1163

मुंगेली। जिले में 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा-2026 के मूल्यांकन कार्य का रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, दाऊपारा स्थित मूल्यांकन केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय मूल्यांकनकर्ताओं की कम उपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मूल्यांकनकर्ता अगले दिवस से अपनी उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!