गांव-गांव पहुंची भाजपा की हुंकार: “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान से विजयपुर में जनजागरण का माहौल

0
IMG-20260412-WA0273

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी

तखतपुर । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत ग्राम विजयपुर में जोशीला और जनसंपर्क से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए गए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक माननीय धर्मजीत सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसेवा में जुटे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया विजयपुर में उप तहसील बनाने का भी घोषणा किया इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, विजयपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ध्रुव, महामंत्री कामता कुलमित्र, देवेंद्र कश्यप, प्रमोद ठाकुर, रामनाथ निर्मलकर, प्यारेलाल जायसवाल, संजय साकेत (सरपंच विजयपुर) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही युवा मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष नंदनी मरावी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशोक कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में हरीश कुलमित्र, रोहित केवर्त, भूपण ध्रुव, पवन यादव, भगवती कश्यप, रघु यादव, अंकित मिश्रा, ओमप्रकाश कौशिक, सुनील यादव, घनश्याम कौशिक, उत्तम श्रीवास, कमल नेताम, विजय जायसवाल, धनेश्वर जायसवाल, आकाश यादव, रोशन रामफल साहू, प्यारेलाल साहू, खान, सूचित मरावी, विजय यादव, परशोत्तम साहू, जीतेन्द्र साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं का संदेश पहुंचाया, जिससे पूरे क्षेत्र में जनजागरण और विकास के प्रति विश्वास का माहौल बना। समापन में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के माध्यम से भाजपा की नीति और सेवा भाव को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!