मजगांव में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा माहौल

0
IMG_20260327_201510_866

लोरमी। राम नवमी के पावन महापर्व एवं प्रभात फेरी के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 मजगांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र राममय हो गया और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभायात्रा रामधुनि गायन, वादन और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। शोभायात्रा में विराजमान भगवान श्रीराम की झांकी का श्रद्धालुओं ने घर-घर से बाहर निकलकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामधुन टोली का नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाएं, पुरुष और युवा उत्साहपूर्वक भक्ति में लीन नजर आए और पूरे मार्ग में जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

गौरतलब है कि मजगांव में पिछले चार वर्षों से प्रभात फेरी समिति द्वारा प्रतिदिन सुबह हरि कीर्तन, राम भजन और भगवा ध्वज के साथ मोहल्ले में भ्रमण किया जाता है। इस निरंतर भक्ति परंपरा के चार वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष विशेष रूप से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!