रामनवमी पर स्काउट-गाइड संघ ने शुरू किए प्याऊ घर, छह स्थानों पर राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा

0
IMG-20260326-WA1088

मुंगेली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर जनसेवा की अनूठी पहल करते हुए जिले में कुल छह स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। यह पहल भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के संरक्षण, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देश तथा राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिला स्तर पर कार्यक्रम का संचालन जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम मुंगेली के पुलपारा वार्ड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा के सहयोग से प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार कुणाल पांडेय, डीएमसी अशोक सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय मुंगेली में चार स्थानों—आत्मानंद विद्यालय दाऊपारा, सुरीघाट, बालानी चौक सहित अन्य स्थानों पर प्याऊ घर खोले गए। इसके अलावा जरहागांव क्षेत्र के ग्राम कोना तथा पथरिया विकासखंड के ग्राम कुकुसदा में भी प्याऊ घर शुरू किए गए।

कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भावना का परिचय दिया। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र दिवाकर ने किया, जबकि अंत में जिला सचिव मोनू बेलदार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!