भाजपा का गाँव चलो बस्ती चलो अभियान मुंगेली मंडल में लगातार जारी

0
IMG-20260412-WA1396

मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देश पर आज मुंगेली नगर मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान अंतर्गत कालीमाई वार्ड एवं रामगढ़ मुंगेली में अभियान संपन्न हुआ.सर्वप्रथम कालीमाई वार्ड में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर इस अभियान को प्रारम्भ किया गया.जिला भाजपा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली,जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष पाठक मुख्य वक्ता के रूप से उपस्थित रहे, जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने नरेंद्र मोदी के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संपूर्ण जानकारी दिया तथा भविष्य में और भी अधिक कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन की बात कही विधायक मोहले ने कहा कि सभी को आवास, महतारी वंदन, निराश्रित पेंशन,स्वास्थ्य बीमा तथा कम दर पर जिला अस्पताल मुंगेली में इलाज के सुविधा की बात कही इस कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक ने सभी हितग्राहियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपील किया जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने गांव के चलो घर-घर चलो अभियान के मूल भाव को बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव पर ही जनता के पास नहीं जाती वह और उनके संगठन के अधिकारी समय-समय पर हितग्राहियों और जनता के पास जाकर सभी योजनाओं के क्रियान्वयन कि स्थिति का अवलोकन एवं आकलन भी करती है सभी वक्ताओं ने हितग्राहियों को बताया कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभग्रहिता को अधिक से अधिक लाभ मिले और जिन पात्र व्यक्ति को लाभ नही मिल रहा है उनको लाभ दिलाने के लिए कार्य करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. इस अवसर पर
अतिथियों ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी दिया, साथ ही उनका स्वागत और सम्मान किया.यह अभियान आज कालीमाई वार्ड और रामगढ़ में आयोजित हुआ. इस अभियान में मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, द्वारिका जायसवाल,महामंत्री महावीर सिंह,मन्नू लाल श्रीवास्तव,मोहन मल्लाह,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, विजय यादव, शैलेन्द्र यादव, रितिमा लाल,श्वेता सोनी, गायत्री भोई,होरीलाल सोनकर, डोमन दीक्षित, विजेंद्र दीक्षित,सुनील सोनी,पार्षद प्रतिनिधि सत्तू सिंह, रोशन सोनी, कृपाराम,कमलेश चौहान सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद यादव, महेश यादव, राजेश्वर टंडन, घनश्याम यादव आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे.यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!