बंगाल में भाजपा का कमल खिलाने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री बहा रहे पसीना
• चुनावी सभा, बैठक, व डोर टू डोर कर रहे जनसंपर्क
• बंगाल में भाजपा की जीत तय- चन्द्रप्रकाश सूर्या
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर । पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस समय बंगाल में कमल खिलाने पसीना बहा रहे है। आज पश्चिम बंगाल के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 183 जगतबल्लभपुर विधानसभा में प्रत्याशी अनुपम घोष को विजय बनाने राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य जी विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए उन्होंने सभा को संबोधित किया एवं सभी प्रवासियों को जीत का मंत्र के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

केंद्र सरकार बंगाल चुनाव जीतने के पश्चात किन-किन योजनाओं का फायदा बंगाल के लोगों को मिलेगा इस पर भी प्रकाश डाला, बंगाल की जीत के साथ ही हमारे मेन्यूफेस्टो को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा, चुनावी सभा, बैठक और डोर टू डोर जनसंपर्क का भाजपा के लिए वोट मांग रहे है। बंगा ल में कमल खिलाने छत्तीसगढ़ से गये भाजपा कार्यकर्ता एक और जहां दिन को घर घर जाकर जनसंपर्क कर है। वही रात को बैठक लेकर अगले दिन की रणनीति बना रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. सनम जांगड़े व प्रदेश महामंत्री चन्द्र प्रकाश सूर्या पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए पसीना बहा रहे है। आज शनिवार को बंगाल के जगतबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अनुपम घोष के लिए माहौल बनाया।

और भाजपा प्रत्याशी अनुपम घोष को विजय बनाने की अपील जनता से की। इस दौरान सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन का उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश की जनता के लिए किए गये कामों को भी जनता के समक्ष रखा। कि किसी प्रकार जिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है। वही कि जनता को भाजपा द्वारा दी जारी सुविधाओं की जानकारी वहां की जनता को दी। दूरभाष पर चर्चा करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश व नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बंगला में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने पसीना बहा रहे है। और जिस प्रकार बंगाल में माहौल दिख रहा है। इस बार बंगाल में भाजपा का कमल खिलेगा। यहां की जनता नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये कार्याे को सराह रही है। और बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बंगाल में कमल ख्िालाना है। इस बार बंगला की जनता बदलाव के मूड में नजर आ रही है। और इस बार बंगाल में कमल खिलेगा।


The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


