भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक गुरुजी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

0
IMG-20260321-WA0483

रिपोर्टर ✒️ सूचित कुमार मरावी

वासु मंगलम भवन में हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की रही बड़ी उपस्थिति

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष (शहर) एवं जनप्रिय नेता संतोष कौशिक गुरुजी का जन्मदिन वासु मंगलम भवन में बड़े ही उत्साह, जोश और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा शहर बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, मंडल विजयपुर किला अध्यक्ष दिनेश साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, महामंत्री जगदीश कश्यप, कामता कुलमित्र, संतोष कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष नंदनी मरावी, राजेश खंडे, भरत जगड़े, दिवाकर सिंह, उत्तरा कश्यप, सेवा सहकारी समिति पाली अध्यक्ष उत्तम श्रीवास, जिला कार्यसमिति सदस्य सूचित मरावी, हरीश कुलमित्र, पवन यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिथियों ने संतोष कौशिक गुरुजी का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल “संतोष कौशिक अमर रहें” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बन गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संतोष कौशिक गुरुजी ने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम के अंत में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा जरूरतमंदों को फल और मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!