खुश खबर अप्रैल में तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा

0
image_search_1774055699429

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रेल महीने में तीन माह (अप्रैल, मई, जून) का राशन एक साथ देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले सरकार ने संसद को बताया कि वर्ष 2025 में 41.41 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किए गए। राज्यसभा में खाद्य राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने बताया कि हरियाणा में सर्वाधिक 13.43 लाख, राजस्थान में 6.05 लाख, उत्तर प्रदेश में 5.97 लाख, पश्चिम बंगाल में 3.74 लाख और मध्य प्रदेश में 2.60 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किए गए है। केंद्र सरकार राशन से गेहूं, चावल, चीनी और केरोसिन देती है। इसमें 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज (गेहूं और चावल मिलाकर) मिलता है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत यह 35 किलो प्रति परिवार तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!