एक साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार धरमपुरा सूने मकान में लाखों की चोरी का मामला, स्थायी वारंटी दबोचा गया

0
IMG-20260319-WA1226

एक साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार धरमपुरा सूने मकान में लाखों की चोरी का मामला, स्थायी वारंटी दबोचा गया

रायपुर । माना थाना क्षेत्र में सूने मकान में लाखों की चोरी कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2025 को धरमपुरा निवासी अनिल बघेल ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनके सूने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी ने आलमारी का ताला और लॉकर तोड़कर नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात और चांदी की मूर्ति चोरी कर ली थी।

मामले में थाना माना में अपराध क्रमांक 303/25 के तहत धारा 331(3) और 305 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी चंदन चेलक (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 75 ग्राम सोने के जेवर, लगभग 2 किलो 893 ग्राम चांदी के जेवर व मूर्ति तथा नगदी सहित कुल करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की थी।

हालांकि, वारदात में शामिल दूसरा आरोपी विजय जांगड़े (18 वर्ष) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह गिरफ्त से बाहर था।

इसी बीच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना माना पुलिस को आरोपी के ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिली। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना माना की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!