तिल्दा में 2.26 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार“ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260319-WA1145

रायपुर । अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 267 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.13 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष) निवासी वर्धा (महाराष्ट्र) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद झोले में रखा गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने गांजा को कपड़ों के अंदर सिलाई कर पेट पर बांध रखा था, ताकि पुलिस से बच सके।

इस मामले में थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला और एसडीओपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!