बालानी चौक के नाले में लगी आग, समय रहते पाया गया काबूनगर पालिका व पार्षद प्रतिनिधि की तत्परता से टला बड़ा हादसा

0
img-20260320-wa02535464052064146898791

मुंगेली । शहर के बालानी चौक के पास स्थित नाले में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर तत्काल नगर पालिका व जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई। समय रहते संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले नरेश शुक्ला और उनके साथियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मकबूल खान मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नगर पालिका सीएमओ होरी सिंह ठाकुर, इंजीनियर यादव सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

समय पर की गई कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।

सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और नाले क्षेत्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान और नगर पालिका प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं मकबूल खान ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!