परसदा में 200 ट्रामाडोल टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार“ऑपरेशन निश्चय” के तहत मंदिरहसौद पुलिस की कार्रवाई

0
IMG-20260319-WA1425

रायपुर । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत मंदिरहसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 नग ट्रामाडोल टैबलेट और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 85 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परसदा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टैबलेट लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ईश्वर धृतलहरे (50 वर्ष) निवासी ग्राम परसदा, थाना मंदिरहसौद बताया। तलाशी के दौरान उसके दोपहिया वाहन से प्रतिबंधित ट्रामाडोल टैबलेट बरामद की गई। वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

इस मामले में थाना मंदिरहसौद में अपराध क्रमांक 142/26 के तहत धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में की गई, जिसमें थाना मंदिरहसौद पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!