आदिवासी वनांचल अघरिया में बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन।
रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी
तखतपुर । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ध्रुव ने अपना जन्मदिन इस बार सेवा और समर्पण के साथ मनाकर एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने तखतपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले आदिवासी वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत अघरिया में स्थित स्कूल पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर श्री ध्रुव ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया और उन्हें फल एवं नाश्ता वितरित किया। बच्चों को तरबूज, केला, अंगूर, समोसा सहित विभिन्न खाद्य सामग्री दी गई, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए “धन्यवाद” और “शुक्रिया” कहकर अपना आभार व्यक्त किया, जिससे कार्यक्रम और भी भावुक एवं यादगार बन गया। इस मौके पर श्री ध्रुव ने कहा कि बच्चों के बीच समय बिताना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुचित कुमार मरावी (जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा शहर बिलासपुर) एवं कामता कुलमित्र (विजयपुर मंडल महामंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने इस सेवा भाव से प्रेरित आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जनप्रतिनिधियों को आमजन से जोड़ते हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


