भाजपा स्थापना दिवस पर महिला हितग्राहियों का सम्मान, युवा मोर्चा ने किया अभिनंदन
रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला बिलासपुर युवा मोर्चा एवं करगी कला मंडल युवा मोर्चा द्वारा महिला हितग्राहियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें अभिनंदन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सूरज साहू, मंडल अध्यक्ष भोजेश्वर रजक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभों के प्रति जागरूक करते हुए उनके योगदान और सशक्त भूमिका की सराहना की गई।
इस आयोजन में महामंत्री दय अंजना पंत, मनहरण डडसेना, डॉ. फेकू लाल साहू, रामकली बघेल, शीला गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूर्य यादव, महामंत्री विकास पांडे, उपाध्यक्ष अमित पांडे, रामसहाय साहू, भानु प्रताप, दुष्यंत धूलिया एवं शुभम कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला हितग्राहियों का सम्मान कर उनके योगदान को पहचान देना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


