प्राथमिक शाला धूमा के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, नवोदय एवं सैनिक स्कूल में चयन
रिपोर्टर ✒️ मनीष अग्रवाल
सरगांव । पथरिया विकास खण्ड अंतर्गत प्राथमिक शाला धूमा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र योगेश राजपूत, देवेश सिंह एवं सम्राट राजपूत का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु हुआ है।
विशेष उपलब्धि के रूप में छात्र देवेश सिंह ने दोहरी सफलता अर्जित करते हुए सैनिक स्कूल रीवा की कक्षा छठवीं में भी प्रवेश के लिए चयन प्राप्त किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
बच्चों की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे अंचल में हर्ष का माहौल है। शाला विकास समिति के पदाधिकारियों एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रतिभा मण्डलोई ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समस्त शाला परिवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है विद्यालय विशेष उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शाला धूमा निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए जाना जाता है। यहां की कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों का प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन होना विद्यालय की गुणवत्ता और समर्पण को दर्शाता है। वर्तमान में इस विद्यालय के कई विद्यार्थी नवोदय विद्यालय दाबो में अध्ययनरत हैं, जिनमें साक्षी राजपूत (कक्षा 11वीं), किरण राजपूत (कक्षा 10वीं), शीला ध्रुव (कक्षा 10वीं), मीनाक्षी राजपूत (कक्षा 9वीं), उपासना चक्रधारी (कक्षा 9वीं), अरूण राजपूत (कक्षा 9वीं), चेतन ध्रुव (कक्षा 8वीं), जीविका ध्रुव (कक्षा 7वीं), परमेश्वरी ध्रुव (कक्षा 7वीं), अंकित राजपूत (कक्षा 6वीं) सहित नवरतन मिरी, नमन ध्रुव, दिव्यांशी आदि विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यालय की इस सतत सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समुचित मार्गदर्शन मिलने पर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे पथरिया क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




