रोजगार और मजदूरी को लेकर सियासत तेज, भाजपा नेता ने वीबी जी राम जी योजना को बताया मनरेगा से बेहतर

0
IMG-20260219-WA1847

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय


बिलासपुर।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और मजदूरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिलासपुर ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष ने दावा किया है कि “वीबी जी राम जी योजना” ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से आगे निकलकर ग्रामीण मजदूरों को अधिक लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस में बेचैनी देखी जा रही है।

मुशर्रफ़ खान ने कहा कि मनरेगा के तहत जहां ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है, वहीं वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत जॉब कार्डधारी मजदूरों को 125 दिन का रोजगार देने का प्रावधान किया गया है। इससे मजदूरों की आय में सीधी बढ़ोतरी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत मजदूरी दर में भी वृद्धि की गई है, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच श्रमिकों को वास्तविक लाभ मिल सके। बढ़ी हुई मजदूरी से ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अतिरिक्त 25 दिन का रोजगार मिलने से ग्रामीणों को साल भर आर्थिक संबल मिलेगा और पलायन की समस्या में भी कमी आएगी।

भाजपा नेता ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि

के नेतृत्व में श्रमिकों और वंचित वर्गों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हों या रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल—हर स्तर पर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है।

मुशर्रफ़ खान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोई योजना जमीनी स्तर पर सफल होती है और मजदूरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है, तो विपक्षी दलों की असहजता स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर राजनीति करने वालों को अब जवाब मिल रहा है, क्योंकि मजदूर खुद बेहतर विकल्प को स्वीकार कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं का दावा है कि वीबी जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है और मजदूरों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। वहीं इस बयान पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!