लकड़ी विवाद में युवक की हत्या, कोटा पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
IMG-20260323-WA1099

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर। थाना कोटा क्षेत्र में लकड़ी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया एवं लकड़ी का फंटा भी जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पाण्डेय और आरोपी राजाराम साहू के बीच पूर्व में घर की लकड़ी को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि होलिका दहन के लिए लकड़ी जलाने को लेकर हुए विवाद में मृतक ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपियों ने बदला लेने की योजना बनाई।

दिनांक 22 मार्च को आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से मृतक के घर पहुंचकर टंगिया, लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से मोहन पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को घसीटकर घर से आंगन में फेंक दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी शरद कौशिक पर भी आरोपियों ने हमला किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजाराम साहू, देवीप्रसाद साहू, प्रदीप साहू, आशा बाई साहू, वृंदा बाई साहू एवं चेतराम साहू शामिल हैं। सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!