लैलूंगा में अवैध पोस्ता खेती पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0
Screenshot_20260323_125514

रायगढ़/लैलूंगा। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध रूप से पोस्ता (पॉपी) की खेती किए जाने के मामले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 2 डिसमिल भूमि पर की जा रही इस अवैध खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध पोस्ता खेती की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खेत का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेत में पोस्ता के पौधे पाए गए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में साधराम नागवंशी (60 वर्ष) और अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम नवीन घाटगांव शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस अवैध खेती के पीछे के स्रोत, उद्देश्य और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए गहन पूछताछ जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!