मुख्यालय में कंज्यूमर मीट, ‘गुणवत्ता सर्वोपरि’ पर विशेष जोर
बिलासपुर । कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय, संवाद और विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से (एसईसीएल) द्वारा आज एसईसीएल मुख्यालय, में कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने की।
बैठक में निदेशक (तकनीकी संचालन) तथा निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

‘गुणवत्ता सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही एसईसीएल
अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने स्पष्ट किया कि एसईसीएल अब “गुणवत्ता सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य केवल कोयला उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाला, भरोसेमंद और समयबद्ध कोयला उपलब्ध कराना है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे खुलकर अपने सुझाव और समस्याएं साझा करें। सीएमडी ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। गुणवत्ता नियंत्रण, पारदर्शिता, तकनीकी उन्नयन और बेहतर समन्वय के माध्यम से उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
“Production with Purity, Dispatch with Quality” पर जोर

निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने अपने संबोधन में “Production with Purity, Dispatch with Quality” के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि उत्पादन से लेकर डिस्पैच तक प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित करना एसईसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही कंपनी की वास्तविक सफलता का मापदंड है।
प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी
बैठक की शुरुआत में महाप्रबंधक (खनन/विक्रय) ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
उपभोक्ताओं के सवाल, त्वरित समाधान का आश्वासन
कंज्यूमर मीट के दौरान उपभोक्ताओं ने कोयले के मूल्य की वापसी (Refund of Coal Value), बैंक गारंटी, गुणवत्ता युक्त कोयले की आपूर्ति एवं अन्य परिचालन से जुड़े विषयों पर अपने प्रश्न और सुझाव रखे। सीएमडी हरीश दुहन पूरे समय बैठक में उपस्थित रहे और सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (गुणवत्ता) सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कोयला उपभोक्ता उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर, यह कंज्यूमर मीट एसईसीएल और कोयला उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता, विश्वास और गुणवत्ता आधारित साझेदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




