तीन निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मिला राज्यमंत्री का दर्जा

0
IMG-20260903-WA0501

संजय अग्रवाल, अंजय शुक्ला और शरद अवस्थी को राज्य शासन ने दिया राज्यमंत्री का दर्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन निगम, मंडल एवं प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला तथा इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को भी राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्यमंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। संबंधित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उनके कार्यों के निर्वहन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक विभाग एवं आयोग की होगी।

NTPC World Environment Day

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता अथवा प्रोटोकॉल की स्थिति को प्रदर्शित नहीं करती है।

आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्यमंत्री का दर्जा आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावशील होगा। शासन ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आदेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य शासन के इस फैसले से तीनों पदाधिकारियों को अब राज्यमंत्री स्तर की सुविधाएं एवं प्रोटोकॉल से संबंधित प्रावधान लागू होंगे, हालांकि आदेश में इसे वरिष्ठता या प्रोटोकॉल की श्रेणी के रूप में नहीं माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!