नई दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

0
IMG-20260903-WA1251

छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर हुई आत्मीय मुलाकात

नई दिल्ली/बिलासपुर । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।

भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, जनहित एवं राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों के हित में प्रभावी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

NTPC World Environment Day

केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!