नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

0
IMG-20260903-WA1231

मुंगेली। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला मुंगेली की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर जिले में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं तथा प्रशासनिक कार्यों में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने जिले के शासकीय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, प्रशासनिक समन्वय तथा कर्मचारी हितों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के विकास और आमजन को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में कर्मचारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। संघ ने कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिलने और प्रशासन तथा कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई।

स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष बिन्दु भास्कर, जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, जिला प्रवक्ता फूल चंद यादव, संभागीय प्रवक्ता अनुप पांडेय, तहसील अध्यक्ष जेपी साहू, जिला उपाध्यक्ष व्यास मनहर, तहसील मुंगेली पदाधिकारी अरविंद पाण्डेय, जिला पदाधिकारी राघवेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NTPC World Environment Day

संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!