भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण के मंडल प्रभारियों और सहप्रभारियों की घोषणा
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा जोर

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में जिले के विभिन्न मंडलों के प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा की है। नई जिम्मेदारियों के जरिए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, भाजपा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष शैलेष पांडेय के अनुमोदन से की गई है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कोटा विधानसभा
करगीकला मंडल: सूरज साहू — प्रभारी, देवकीनंदन साहू — सहप्रभारी
बेलगहना मंडल: अमन अग्रहरी — प्रभारी, संजय यादव — सहप्रभारी
कोटा मंडल: ज्ञानेन्द्र कश्यप — प्रभारी, हर्ष पटेल — सहप्रभारी
रतनपुर मंडल: टीका साहू — प्रभारी, यशा गोरहा — सहप्रभारी
मस्तूरी विधानसभा
सीपत मंडल: तुषार चंद्राकर — प्रभारी, निलेश पाण्डेय — सहप्रभारी
जयरामनगर मंडल: सागर वर्मा — प्रभारी, महेंद्र पाटनवार — सहप्रभारी
देवरीखुर्द मंडल: भास्कर पटेल — प्रभारी, उदित सिंह — सहप्रभारी
मस्तूरी मंडल: जयशंकर साहू — प्रभारी, अवधेश प्रसाद — सहप्रभारी
मल्हार मंडल: नरेन्द्र नायक — प्रभारी, दिनेश तिवारी — सहप्रभारी, खिलावन श्रीवास
सोनलोहर्सी मंडल: अंकित मिश्रा — प्रभारी, आशीष अवस्थी — सहप्रभारी
बेलतरा विधानसभा
बेलतरा उत्तर मंडल: बृजेश शर्मा — प्रभारी, अभिषेक साव — सहप्रभारी
बेलतरा पश्चिम मंडल: अंकुर सिंह — प्रभारी, प्रवीण सोनकर — सहप्रभारी
बेलतरा दक्षिण मंडल: अनीश धीवर — प्रभारी, रितेश कलवानी — सहप्रभारी
बेलतरा पूर्व मंडल: ललित यादव — प्रभारी, विवेक यादव — सहप्रभारी
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं को राष्ट्रसेवा, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है। मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता:
अनमोल कुमार झा — मीडिया प्रभारी, भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण
शमशेर सिंह — मीडिया सह प्रभारी
संजय सोनी — मीडिया सह प्रभारी

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
