भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण के मंडल प्रभारियों और सहप्रभारियों की घोषणा
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों के प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा की गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने संगठनात्मक दायित्वों की नई जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी हैं।

यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशानुसार की गई हैं। वहीं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से मंडल प्रभारियों और सहप्रभारियों की घोषणा की गई है।

कोटा विधानसभा में ये बने प्रभारी-सहप्रभारी
कोटा विधानसभा क्षेत्र के करगीकला मंडल में सूरज साहू को प्रभारी और देवकीनंदन साहू को सहप्रभारी बनाया गया है। बेलगहना मंडल की जिम्मेदारी अमन अग्रहरी को प्रभारी तथा संजय यादव को सहप्रभारी के रूप में दी गई है। कोटा मंडल में ज्ञानेन्द्र कश्यप को प्रभारी और हर्ष पटेल को सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं रतनपुर मंडल में टीका साहू को प्रभारी एवं यशा गोरहा को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
मस्तूरी विधानसभा में भी नई जिम्मेदारियां
मस्तूरी विधानसभा के सीपत मंडल में तुषार चंद्राकर को प्रभारी एवं निलेश पाण्डेय को सहप्रभारी बनाया गया है। जयरामनगर मंडल में सागर वर्मा को प्रभारी और महेंद्र पाटनवार को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
देवरीखुर्द मंडल में भास्कर पटेल को प्रभारी एवं उदित सिंह को सहप्रभारी, मस्तूरी मंडल में जयशंकर साहू को प्रभारी एवं अवधेश प्रसाद को सहप्रभारी बनाया गया है। मल्हार मंडल में नरेन्द्र नायक को प्रभारी तथा दिनेश तिवारी एवं खिलावन श्रीवास को जिम्मेदारी दी गई है। सोनलोहर्सी मंडल में अंकित मिश्रा को प्रभारी एवं आशीष अवस्थी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
बेलतरा विधानसभा के मंडलों में भी नियुक्तियां
बेलतरा विधानसभा के बेलतरा उत्तर मंडल में बृजेश शर्मा को प्रभारी एवं अभिषेक साव को सहप्रभारी बनाया गया है। बेलतरा पश्चिम मंडल में अंकुर सिंह को प्रभारी तथा प्रवीण सोनकर को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह बेलतरा दक्षिण मंडल में अनीश धीवर को प्रभारी एवं रितेश कलवानी को सहप्रभारी तथा बेलतरा पूर्व मंडल में ललित यादव को प्रभारी एवं विवेक यादव को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन विस्तार को गति देने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्रसेवा, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है। मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। इससे युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।


The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
