खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन जप्त

0
img-20260325-wa06539218943698704592825

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा 23, 24 एवं 25 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार एवं पहन्दा क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के कई मामले सामने आए।

कार्रवाई के दौरान खम्हरिया क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। वहीं सकरी क्षेत्र से अवैध रूप से खनिज मिट्टी/ईंट का परिवहन करते 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं।

जयरामनगर क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 03 हाइवा एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए। इसके अलावा सेंदरी क्षेत्र से 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली, करही कच्छार, पहन्दा एवं लोफण्डी क्षेत्रों से 01-01 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए, जिन्हें जप्त किया गया।

इस प्रकार कुल 01 जेसीबी, 03 हाइवा एवं 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 14 वाहनों को जप्त किया गया। सभी जप्त वाहनों को पुलिस थाना कोनी, पुलिस थाना कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!