विश्व जल दिवस 2026 पर जल संरक्षण का संदेश |

0
IMG-20260323-WA0816

रेलवे स्काउट्स एवं गाइड्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी |

बिलासपुर  । दिनांक 22 मार्च 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स – वीर आज़ाद समूह द्वारा विश्व जल दिवस बड़े उत्साह एवं सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में जल जागरूकता रैली के साथ हुई। इस रैली के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ‘जल है तो कल है’ और ‘Save Water, Save Life’ जैसे नारों एवं स्लोगन के माध्यम से आसपास के निवासियों और राहगीरों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने लोगों को दैनिक जीवन में जल के सही उपयोग, अपव्यय रोकने तथा भविष्य के लिए जल बचाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात “जल ही जीवन है” विषय पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को क्षेत्रीय भाषाओं में बोलने की स्वतंत्रता दी गई, जिससे कार्यक्रम और अधिक रोचक एवं प्रभावशाली बन गया। इस अवसर पर सम्मानित लीडर्स ने भी जल संरक्षण के विषय में अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। इसके बाद सभी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन वॉटर कमिटमेंट पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सभी प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण एवं जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। यह कार्यक्रम  अनुराग कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जिला आयुक्त (स्काउट) तथा श्रीमती नेहा सिंह, जिला आयुक्त (गाइड) के मार्गदर्शन में,  संजय मेश्राम, जिला सचिव एवं  दिनेश कुमार यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) की उपस्थिति में, तथा  दिलीप कुमार स्वाईं, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं श्रीमती सुजाता सिंह, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) के नेतृत्व में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!