जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराज्यीय लूट-उठाईगिरी गिरोह बेनकाब
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिहार के कटिहार से ऑपरेट कर रहे थे आरोपी, छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में 9.83 लाख की वारदातें
जांजगीर । दिनदहाड़े बैंक से पैसा निकालने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना जांजगीर की हाईटेक जांच और 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद बिहार के कटिहार जिले के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 7 प्रकरणों में कुल 9.83 लाख रुपए की लूट और उठाईगिरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।
शिवरीनारायण में 2.5 लाख की लूट से खुला राज
मामले की शुरुआत थाना क्षेत्र से हुई, जहां 13 फरवरी 2026 को ग्राम धरदेई निवासी प्रार्थी से 2.5 लाख रुपए की लूट की गई थी। प्रार्थी पामगढ़ स्थित से नकदी निकालकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और गांव पहुंचते ही रकम लूटकर फरार हो गए।
इस सनसनीखेज वारदात को गंभीरता से लेते हुए ने साइबर टीम को तत्काल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
150 से ज्यादा CCTV फुटेज, फिर बिलासपुर में मिला सुराग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर टीम ने घटनास्थल से लेकर जांजगीर-बिलासपुर मार्ग तक लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक जांजगीर से की ओर जाती दिखी।
तकनीकी विश्लेषण के बाद पता चला कि आरोपी बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। इसके बाद बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड इलाके में स्थित शिवम लॉज में छापा मारकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
बैंक से घर तक पीछा, फिर लूट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बैंक के अंदर जाकर ज्यादा रकम निकालने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की रेकी करते थे। इसके बाद उनका घर तक पीछा कर सुनसान जगह पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पीड़ित को गुमराह करने के लिए केंवाच (खुजली) पाउडर का भी इस्तेमाल किया जाता था।
इन जिलों में की वारदातें
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने—
- अंबिकापुर में 2 लाख और 88 हजार
- रायगढ़ (खरसिया) में 1 लाख और 2 लाख
- सारंगढ़ में 60 हजार
- कोरबा (कटघोरा) में 85 हजार
- जांजगीर-चांपा में 2.5 लाख
रुपए की लूट की थी।
गिरफ्तार आरोपी और जप्ती
गिरफ्तार आरोपी:
- दीपक यादव (36), निवासी नया टोला, कोढ़ा, कटिहार (बिहार)
- अविनाश उर्फ सनी यादव (28), निवासी नया टोला, कोढ़ा, कटिहार (बिहार)
जप्त सामग्री:
- 2 चोरी की मोटरसाइकिल (फर्जी CG नंबर प्लेट के साथ)
- 4 फर्जी आधार कार्ड
- 3 कीपैड मोबाइल फोन
- केंवाच पाउडर
- 10,500 रुपए नकद
गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस की अपील
जांजगीर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
- बड़ी रकम निकालते समय सतर्क रहें।
- संभव हो तो RTGS/IMPS/UPI का उपयोग करें।
- अनजान व्यक्ति की मदद न लें।
- किसी के पीछा करने पर तुरंत नजदीकी थाना या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाएं।
दिनदहाड़े लूट के इस बड़े खुलासे ने साबित कर दिया है कि जांजगीर-चांपा पुलिस तकनीक, सतर्कता और टीमवर्क के दम पर अंतरराज्यीय गिरोहों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह सक्षम है।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




