मुंगेली में अम्बेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, वैवाहिक परिचय सम्मेलन रहा आकर्षण
मुंगेली । भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज भीमोत्सव समिति छत्तीसगढ़, संबद्ध गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7 बजे पुरानी जनपद भवन में स्थापित डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यापर्ण किया , उपस्थित जनों ने बाबासाहेब के समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात समिति द्वारा बाल गृह रामगढ़ एवं आनंद आश्रम रामगढ़ में रह रहे अनाथ बच्चों व बुजुर्गों को फल वितरण किया । इस दौरान बच्चों एवं आश्रम में निवासरत लोगों को फल वितरित कर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
मुख्य आयोजन के रूप में सतनाम भवन गुरुघासीदास चौक मूँगेली में सतनामी युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों को एक गरिमामय मंच प्रदान करना था, जिससे वैवाहिक परिचय और सामाजिक समन्वय को बढ़ावा मिल सके। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों तथा अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार नवरंग, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त संगठन गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़, के कुशल नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजेंद्र पाटले जी, (एम.डी. मेडिसिन) रहे। अध्यक्षता एल. पी. डाहिरे जी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली ने की।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं सतनाम महासंघ के अध्यक्ष विकास खांडेकर तथा विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रबल उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में आदरणीय एच. डी. डहरिया (अधीक्षक) जयकिशन महिलांग (पटवारी), भुवन बघेल (RAEO), राजेश कुमार लहरे (लेखाधिकारी), सनत कुमार बंजारे, आभूषण पात्रे, दिलीप काठले, गीता बर्मन,शिवचरण टंडन, अनिल कुर्रे, रोहित डिंडोरे देवप्रसाद बर्मन, राजकमल गेंदले, एवं विवेक गोविंद का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
चूंकि वैवाहिक परिचय सम्मेलन में युवक युवती का पंजीयन एक अति महत्वपूर्ण कार्य होता है जिसे दिलीप जाटवर, मीनदास पात्रे लखन लाल कुर्रे एवं कनक खांडे ने सफलतापूर्वक किया।
इस अवसर है गेवा के पदाधिकारी गनपत घृतलहरे, चंद्कुमार महिलांग,राजू मोहले,विजय मारखंडे, लंकेश पाटले,विजय पाटले,चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी, ओमप्रकाश अंचल राजकुमार डहरिया, इंदल कुर्रे, असी टंडन, राकेश चतुर्वेदी, शत्रुहन टोडर, विजय पात्रे, भीमा डाहिरे, प्रकांत बघेल, श्यामचरण जांगड़े, पिलालाल, विजेंद्र महिलांग, फलित घृतलहरे,अमित गेंदले जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बसंत कुमार बंजारे, प्रदेश महामंत्री,गेवा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं। समिति ने भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


