भीषण गर्मी से राहत के लिए पहल, विद्यार्थियों की छुट्टी समय में बदलाव के निर्देश

0
IMG-20260413-WA1003

बिलासपुर । भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाने को कहा है।

राज्यमंत्री ने जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को निर्देशित किया है कि स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छुट्टी का समय परिवर्तित करते हुए सुबह 11 बजे तक कर दिया जाए, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर ऐसे समय में जब तापमान लगातार बढ़ रहा है।

इसके साथ ही, शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। राज्यमंत्री ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों को ‘फ्री’ रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे बाइक सवारों और अन्य राहगीरों को चिलचिलाती धूप में अनावश्यक रूप से रुकना न पड़े। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं यातायात का प्रवाह भी सुचारू बना रहेगा।

इस पहल को आमजन के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा जल्द ही इन निर्देशों के पालन के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!