आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार में रक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट

0
IMG-20260413-WA1158

नई दिल्ली/बिलासपुर । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने नई दिल्ली में श्री साहू ने केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार में रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विशेष रूप से सेना की भूमि के हस्तांतरण एवं उपयोग में मिले सहयोग को उन्होंने परियोजना की प्रगति में महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे का विस्तार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा आमजन की आवाजाही को सुगम बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय महत्व की अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने हेतु मंत्रालयों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में शहरी विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश के समग्र विकास को नई गति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!