झुग्गी बस्तियों में मनाया जायेगा स्थापना दिवस अम्बेडकर जयंती पर किया जायेगा समरसता भोज का आयोजन
केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये- किरण देव
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दिनदयाल उपाध्याय जी व भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर बैठक प्रारंभ की गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कर प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता झुग्गी बस्तियों में जाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बस्तियों में निवासरत अंतिम व्यक्ति तक पहुँचायें। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रकोष्ठ द्वारा विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम प्रदेश के पूरे जिले में सुने जाने पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सराहना की।
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए, आगामी कार्यकम 06 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती प्रकोष्ठ द्वारा झुग्गी बस्तियों में मनाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा स्थापना दिवस प्रदेश के पूरे जिले में प्रकोष्ठ द्वारा मनाया जायेगा व अम्बेडकर जयंती के अवसर पर समरसता भोज का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेश शर्मा, आकाश गुप्ता, विकास अग्रवाल, जितेन्द्र सुराना, राजेश यादव, पल्लवधर, शिव सोनपिपरे, साजन श्रीवास, कान्हाराज सिंह ठाकुर, कुशल चन्द्राकर, बृजेश अग्रवाल, सुरज ठाकुर, विजय गुप्ता, शारदा गुप्ता, सीमा ठाकुर, नागेन्द्र सिंह, अनिल बाघ, अशोक यादव, अजीत सेनापति आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक का संचालन प्रदेश सहसंयोजक जितेन्द्र सुराना व आभार व्यक्त प्रदेश सहसंयोजक राजेश यादव ने की।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




