सांसद पाण्डेय ने बघेल दी खुली चुनौती – संतोष पांडेय
नक्सलियों एवं कांग्रेस का रिश्ता क्या कहलाता है बताएं भूपेश बघेल- संतोष पांडेय
रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार दिए जा रहे बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरह से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को डिबेट के लिए चुनौती दे रहे है यह कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के नक्सलमुक्त भारत होने का दर्द है। अब कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को डर सताने लगा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को अब किनसे डराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश में क्या चल रहा है इससे कोई मलतब नहीं है तभी तो उनके नेता एवं लीडर ऑफ ऑपोजिशन देश की समस्याओं से चर्चा करने के बजाय सदन से हमेशा गायब रखते हैं। जब सदन में नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा हो रह थी तब उनके नेता राहुल गांधी सदन में उपस्थित क्यों नहीं थे? पलायन कर कहीं भाग खड़े होते है।
सांसद श्री पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनौती को स्वीकार करते हुए कांग्रेस पार्टी से तीन सवाल करते हुए कहा कि झीरम कांड के बाद जब कवासी लखमा रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में थे तो उनसे मिलने गए कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने लखमा को क्यों डाट रहे थे और ये क्यों बोल रहे थे कि क्यों रे वहां लेकर क्यों गया। क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इसका जवाब देंगे? उन्होंने दूसरा सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व फिल्म अभिनेता राज बब्बर 2018 में जब छत्तीसगढ़ आए थे और उन्होंने नक्सलियों को क्रांतिकारी क्यों कहा था? क्या कांग्रेस पार्टी और उसके नेता नक्सलियों को शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, रामप्रसाद बिस्मिल के जैसे समझते है। जो नक्सली जिसने पूरे छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र को रेड कॉरिडोर बना के रखा दिया था उनकी तुलना शहीदों से कांग्रेसी कर रहे है। कांग्रेस नेता राज बब्बर नक्सलियों को क्रांतिकारी बताकर क्या साबित करना चाहते थे? एवं तीसरा सवाल करते हुए कहा कि राजनांदगांव जिले के मानपुर के सरजू टेकाम जो यूएपीए के तहत् की धारा में आज जेल के अंदर हैं उसके विषय में कुछ बताएंगे कि भूपेश बघेल एवं उनके स्वर्गीय पिता के बीच क्या संबंध थे? सरजू टेकाम नक्सलियों को डेटोनेटर, बारूद और अनेक प्रकार के हथियार सप्लाई करने के लिए रखते थे। आपके साथ इनका रिश्ता क्या कहलाता है।
सांसद श्री पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उनके सवालों को जवाब दे तो वे (सांसद श्री पांडेय) जहां पर, जिस चैनल में हो या फिर सार्वजनिक सभा में डिबेट के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता को क्या बताएंगे कि उनके और सरजू टेकाम के बीच भी संबंध क्या है?

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




