पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रर्शिक्षण अभियान 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण संवर्ग संपन्न।
बिलासपुर – (मल्हार मंडल)राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार के नगर पंचायत मल्हार के मंगल भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 की मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित की गई थी प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार क्षेत्र में निवासरत भाजपा के प्रदेश जिला मंडल मोर्चा के समस्त पदाधिकारी तथा भाजपा समस्त जनप्रतिनिधि व पूर्व जन प्रतिनिधि पूर्व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रवक्ता तथा सत्रों के लिए अलग-अलग अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी
प्रत्येक सत्र में भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग विषय जैसे वैचारिक अधिष्ठान भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति कार्य योजना बूथ प्रबंधन टिफिन बैठक भारतीय जनता पार्टी की इतिहास तथा विकास सरकार की योजना जैसे अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित कर सभी प्रशिक्षार्थियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया वर्ग का प्रारंभ 30 3 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शुरू किया गया प्रथम दिवस पर चार सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के ताल चित्र पर दीप प्रज्वलित करके अतिथियों की उपस्थिति में की गई l अगले दिन तीन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किया गया इस अवसर पर सभी वरिष्ठों को जिला पदाधिकारी को सम्मानित किया गया तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और अनुशासन से सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया यह प्रशिक्षण अभियान पूरे प्रदेश में चल रही है इसी कडी में भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार मे आयोजित की गई प्रथम सत्र में दिलेन्द्र कौशिल द्वितीय सत्र में बीपी सिंह चतुर्थ सत्र में ऋषभ चतुर्वेदी पंचम सत्र में मोहित जायसवाल छठवें सत्र में विनोद शुक्ला तथा अंतिम सत्र में विनोद शुक्ला प्रवक्ता रहे इसी प्रकार अध्यक्षता प्रथम सत्र रामनारायण भारद्वाज द्वितीय सत्र के भूषण मधुकर तृतीय सत्र के राम नारायण कश्यप चतुर्थ सत्र के दिलीप पांडे पंचम सत्र के राजकुमार साहू छठवें सत्र के बालमुकुंद वैष्णो तथा अंतिम सत्र की अध्यक्षता रामदुलार कौशले ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का मंच संचालक मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा व्यवस्थापक मंडल महामंत्री रोहित कश्यप व आभार प्रदर्शन मंडल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने किया lइस अवसर पर जिला के मंत्री राजकुमार साहू सरोजनी भारद्वाज अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पर चंद्र प्रकाश सूर्य जिला कार्य समिति सदस्य विनोद शुक्ला रमी कैवर्त मंडल के उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे व्यास नारायण शिवकुमारी कैवर्त पटेल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे मंडल मंत्री देवचरण यादव नगर पंचायत के अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धनेश्वर कैवर्त उपाध्यक्ष सुशील चौबे सभापति मिलु राम केवट पार्षद आशुतोष वर्मा गीता केवट रामफलकांत रंजन साहू मिथुन यादव रमेश यादव मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल कमलेश सिंह हेमंत नारंगे सुनील मरकाम धर्मेंद्र सिंह सहित मंडल के कार्य समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी समस्त मोर्चा के महामंत्री सदस्य शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक व अपेक्षित श्रेणी के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे संवाददाता - महेंद्र सिंह राय

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




