राज्यपाल से वरिष्ठ भाजपा नेता की मुलाकात, मुंगेली के विकास पर हुई चर्चा

0
IMG-20260328-WA0838

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गीधा सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने रायपुर स्थित लोक भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों तथा मुंगेली जिले के ग्रामीण इलाकों की स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भेंट के दौरान श्री तिवारी ने मुंगेली जिले के ग्राम चमारी की भौगोलिक स्थिति, वहां की मूलभूत सुविधाओं, संसाधनों एवं विकास की संभावनाओं के बारे में राज्यपाल को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम चमारी प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद अभी भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, जिस पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही श्री तिवारी ने राज्यपाल को मुंगेली जिले के दौरे के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उनके आगमन से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो सकेगा।

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अखिलेश तिवारी एवं शिवम तिवारी भी उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!