कटोरा तालाब में 17 लाख की चोरी, कारोबारी के घर से नकदी पार

0
03-34

रायपुर ।  शहर के सदर बाजार से जुड़े एक कारोबारी के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सुमित ज्वेलर्स और शुभम के मार्ट से जुड़े कारोबारी नमित कांकरिया के कटोरा तालाब स्थित मकान से करीब 17 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार, नमित कांकरिया ने बताया कि 28 मार्च की रात उन्होंने 17 लाख रुपये नकद अपने घर की अलमारी में रखे थे। सुबह दफ्तर जाने से पहले तक रकम सुरक्षित थी, लेकिन दोपहर में घर लौटने पर अलमारी में रखी पूरी रकम गायब मिली।

रकम गायब होने के बाद उन्होंने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!