मस्तूरी तहसील में स्टाम्प वेंडरों की मनमानी, 100 के स्टाम्प के मांगे 250 रुपये

0
IMG-20260221-WA0592

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

बिलासपुर । मस्तूरी तहसील कार्यालय में स्टाम्प वेंडरों की मनमानी सामने आ रही है। आरोप है कि यहां निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दाम लेकर स्टाम्प बेचे जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और किसानों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक किसान स्टाम्प खरीदने तहसील कार्यालय पहुंचा। किसान का आरोप है कि 100 रुपये के स्टाम्प के लिए उससे 250 रुपये की मांग की गई। किसान ने आपत्ति जताते हुए 150 रुपये लेने की बात कही, लेकिन स्टाम्प वेंडर ने दो टूक शब्दों में कहा—“सौ का ढाई सौ ही लगेगा भैया, नहीं तो बाहर से ले आओ।” इस कथित व्यवहार से वहां मौजूद अन्य लोग भी नाराज नजर आए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि तय मूल्य से अधिक राशि लेकर स्टाम्प बेचे जा रहे हैं तो यह नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में मस्तूरी की तहसीलदार ने कहा कि यदि 100 रुपये के स्टाम्प के लिए 250 रुपये लिए जा रहे हैं, तो यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमानुसार जितना शुल्क निर्धारित है, उतना ही लिया जाना चाहिए, इससे अधिक वसूली स्वीकार्य नहीं है।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन ऐसे स्टाम्प वेंडरों पर सख्त कार्रवाई करेगा या आम लोगों को इसी तरह मनमानी कीमत चुकाने को मजबूर होना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!