वार्षिक उत्सव प्रतिभा प्रदर्शन का माध्यम है

0
IMG-20260215-WA1091

मुंगेली । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छ.ग. रायपुर एवं कुंदन कुमार कलेक्टर-संचालक जिला मुंगेली के निर्देशानुसार पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा मुंगेली में वार्षिक उत्सव/कल्चरल एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव ने समिति सदस्यों के साथ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं मातृ-पितृ पूजन के बाद  प्राचार्य एवं शाला परिवार ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। दोनों माध्यम के प्राइमरी, मिडिल, हाई तथा हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य एवं नाटक का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में संस्था के उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में कार्यालय सहायक बंशीलाल कुम्हार सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद के सभी प्रतिभावान प्रतिभागियों तथा अतिथियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन में पंकज मिश्रा, सांत्वना दत्ता एवं रूही फातिमा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर एसएमडीसी के सक्रिय सदस्य दुष्यंत दुबे, डॉ. हीरालाल साहू, ममता जोशी, ममता पाटेले, वरिष्ठ पालक मोहित यादव, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, जिला संयोजक एनएसएस एन.के. पुरले, संकुल समन्वयक नेमीचंद भास्कर सहित महादेव यादव, राजेन्द्र प्रसाद साहू, बृजभूषण सिंह परिहार, वंदिता गुप्ता, दीप्ति चतुर्वेदी, अमृता पात्रे, राहुल वर्मा, हरिशंकर गुप्ता, उमाशंकर साहू, दीपांजली सोनी, ललिता प्रसाद पाटले आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों एवं पालकों का आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिये उन्होने कहा कि वार्षिक उत्सव बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन का अच्छा माध्यम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!