पचपेड़ी थाना प्रभारी के खिलाफ दुष्प्रचार का खंडन

0
Screenshot_20260906_094904

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

पचपेड़ी / मस्तूरी (बिलासपुर) । पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत थाना प्रभारी स्वयं बुलेट पर बैठकर लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए जागरूक कर रही थीं।

इसी जागरूकता अभियान की एक तस्वीर को लेकर CG भास्कर न्यूज के जिया खान द्वारा गलत तरीके से खबर चलाकर पुलिस का मनोबल गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

NTPC World Environment Day

इस संबंध में थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि रक्षाबंधन के दिन हेलमेट जागरूकता के लिए पूरे प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे और उसी के परिपालन में उन्होंने हेलमेट पहनकर बुलेट चलाई थी। यह पूरी तरह से जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसे कुछ लोगों द्वारा गलत रूप में प्रस्तुत कर पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तरह की भ्रामक खबरों से पुलिस का मनोबल गिरता है, जबकि पुलिस लगातार जनता की सुरक्षा और जागरूकता के लिए काम कर रही है। जनता से अपील है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!