दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विद्यालय क्रमांक 1, बिलासपुर में “एकलव्य शूटिंग रेंज” आधुनिक खेल सेवा का शुभारंभ ।
• प्रतिभाओं को निखारने और लक्ष्यभेदी सोच विकसित करने की दिशा में सार्थक पहल
बिलासपुर । विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने तथा उनमें अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विद्यालय क्रमांक 1, बिलासपुर में पहली बार आधुनिक “एकलव्य शूटिंग रेंज” की स्थापना की गई है। यह उपलब्धि विद्यालय के इतिहास में एक अभूतपूर्व एवं स्मरणीय मील का पत्थर साबित हुई है।

इस अत्याधुनिक खेल-सुविधा का भव्य शुभारंभ दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमान मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य महेश बाबु, सभी शिक्षकगण एवं अधिकाधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह के दौरान माननीय अतिथियों ने शूटिंग रेंज का अवलोकन किया तथा इसकी उपयोगिता, सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की सराहना की। उन्होंने इस पहल को प्रतिभाओं को तराशने, लक्ष्यभेदी सोच विकसित करने और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। “एकलव्य शूटिंग रेंज” की स्थापना न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह विद्यार्थियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर एवं बिलासपुर क्षेत्र के शैक्षणिक एवं खेल परिवेश के लिए नई शुरुआत भी है। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस आधुनिक सुविधा के माध्यम से विद्यार्थी भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.forestgreen-fox-479008.hostingersite.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


