भिलौनी में अवैध पंजा भट्ठा संचालन, नदी किनारे से मिट्टी उत्खनन का आरोप।

0
IMG-20260328-WA0978

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर/पचपेड़ी । क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिलौनी में अवैध गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में राधे केवट द्वारा अवैध रूप से पंजा भट्ठा संचालित किया जा रहा है, जो इन दिनों जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राधे केवट द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से शिवनाथ नदी के किनारे से बड़े पैमाने पर मनमाने तरीके से मिट्टी की खुदाई की जा रही है।

इस अवैध उत्खनन से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं राजस्व विभाग को भी भारी हानि होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हर वर्ष इसी तरह अवैध रूप से मिट्टी निकालकर ईंट निर्माण किया जाता है, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!