सरस्वती साइकिल योजना के तहत बिरगांव में छात्राओं को मिली साइकिलें।

0
Screenshot_20251029_140758.jpg


मुंगेली । मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरगांव में छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सादा एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं कृषि सभापति राज साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामसनेही कश्यप, तथा ग्राम पंचायत बिरगांव की सरपंच श्रीमती बेबी विनोद कश्यप उपस्थित रहीं।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एम. आर. मरावी ने की। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि साइकिल से विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!