“पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की ‘पहल’ — क्रिश्चियन मिशन हॉस्पिटल मुंगेली में दीपावली पर्व पर विशेष आयोजन”

0
Screenshot_20251021_175240.jpg

मुंगेली । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की “पहल” अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिश्चियन मिशन हॉस्पिटल मुंगेली में दीपावली के पावन पर्व पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “एक दिया पहल के नाम” जलाकर यह संदेश दिया कि जिस तरह पहल टीम समाज में अपराधों और नशे से मुक्ति दिलाने के लिए कार्य कर रही है, उसी प्रकार हम सभी को अपने अंदर की बुराइयों को दूर कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए, ताकि हम एक सफल और सकारात्मक जीवन जी सकें।

बच्चों ने दीप जलाकर, रंगोली बनाकर एवं आकर्षक ड्रॉइंग के माध्यम से “एक दिया पहल के नाम” का संदेश घर-घर तक पहुँचाया। इस अवसर पर बच्चों ने नशा और अपराध से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर दीपों की रोशनी, रंगों की छटा और बच्चों की उमंग से उत्सव का वातावरण बन गया।

यह आयोजन न केवल दीपावली के उत्सव का प्रतीक रहा बल्कि समाज में जागरूकता, सद्भाव और सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरणास्रोत भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!