कोनी पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260217-WA0782

बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम जलसों में छापेमारी कर एक महिला के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 फरवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों निवासी प्रभा देवी वर्मा अपने घर के आंगन में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है।

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ा। तलाशी के दौरान दो पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों (15-15 लीटर) में 30 लीटर तथा दो हरे रंग के प्लास्टिक डिब्बों (5-5 लीटर) में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी महिला शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर पेश किया।

कोनी पुलिस की जनअपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!