गौ माता के साथ अनाचार करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
IMG-20251017-WA07351.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय बिलासपुर
मस्तूरी । गौ माता के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। थाना मस्तूरी से मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम गतौरा की है। पुलिस ने बताया कि अपराध क्रमांक 694/2025 धारा 299 बीएनएस एवं 11 (1)(ए) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी दीपचन्द्र रात्रे पिता चन्द्रभान रात्रे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी मंजीश सिंह ठाकुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 9 बजे ग्राम गतौरा निवासी बजरंग राठौर ने सूचना दी कि बीती रात 16 अक्टूबर 2025 को करीब 11:25 बजे पुरैना पारा स्थित पप्पू मोबाइल के पास आरोपी दीपचन्द्र रात्रे ने गौ माता के साथ अनाचार किया है। यह पूरा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!