सचिन मसीह को छत्तीसगढ़ में प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला

0
IMG-20251217-WA0155.jpg

रायपुर/मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

इस घोषणा के अंतर्गत संगठनात्मक दायित्वों का विस्तार करते हुए सचिन मसीह को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में संचार व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सचिन मसीह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं संगठनात्मक अनुशासन के साथ करेंगे तथा अल्पसंख्यक मोर्चा की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती देने, अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को विस्तार देने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सचिन मसीह की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

देखिए आदेश 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!